Madhu Arora

Add To collaction

कत्थई आंखों वाली लड़की

छम छम पायल बजती है,
कत्थई आंखों वाली लड़की जंचती है।
दिल को घायल करती है,
मन मेरे में बसती है।
जिंदगी उससे सम्मोहित हुई,
नैन नशीले बढ़ी हुईं।
कत्थई आंखों से देखो,
मुझको मोहब्बत बड़ी हुई।
आंखों का जादू मुझ पर चल गया
जाने कितने वादे मन से कर गया
उसकी हांँ ने सफर आसान कर दिया।
मोहब्बत में कदम हमने आगे धर दिया।
आंखों में प्यार तुम्हारा दिखता है,
हर तरफ अक्स तुम्हारा बसता है।
सिर चढ़कर जादू बोल रहा,
आगे-आगे वह डोल रहा।
आंखें उसकी सब कुछ कह जाती,
भाव मन तो तोल रहा।
सुनैना नाम था उसका
हंसाना काम था उसका।
हंसी प्यारी मेरे दिल में समा गई,
कत्थई आंखों वाली लड़की जादू चला गई।
                  रचनाकार ✍️
                  मधु अरोरा
    

   16
6 Comments

Gunjan Kamal

16-Nov-2022 07:51 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Haaya meer

13-Nov-2022 06:50 PM

Superb 👍🌺

Reply

बेहतरीन बेहतरीन

Reply